रिपोर्टर: शम्भू विश्वकर्मा
स्थान: जौनपुर (उत्तर प्रदेश)
जौनपुर की तत्कालीन रारी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय राजबहादुर यादव की 48वीं पुण्यतिथि गुलालपुर स्थित ‘राजबहादुर पीजी कॉलेज’ परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कॉलेज परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने उन्हें नमन किया और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
हर वर्ग के सर्वमान्य नेता और विकास के प्रतीक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्योतिष प्रकाश ने कहा, “स्वर्गीय राजबहादुर यादव जौनपुर जिले के हर वर्ग व समाज के सर्वमान्य नेता थे। वे अपने क्षेत्र में हमेशा विकास कार्यों और गरीबों की निःस्वार्थ मदद के लिए जाने जाते थे।”
ग्रामीण क्षेत्रों में जलाई शिक्षा की अलख
शिक्षक डॉ. अजीत प्रकाश और पंडित रमेश चन्द्र शुक्ला ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि स्व. राजबहादुर जी का ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार में अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज की स्थापना कर ग्रामीण आंचल में शिक्षा की अलख जगाई, ताकि गरीब और दूर-दराज के बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर
शिक्षक नेता सुभाष यादव अतरही ने कहा कि स्वर्गीय विधायक हमेशा समाज के सभी वर्गों की मदद के लिए अग्रसर रहते थे। उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करना हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।
कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य लोग
समारोह में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव ‘लाले’, डॉ. जितेंद्र कुमार, अमित यादव, विवेक यादव, डॉ. आलोक यादव, राजेंद्र सिंह, डॉ. राममूर्ति यादव, डॉ. शिव शंकर यादव, डॉ. शिशिरकांत यादव, डॉ. ब्रजमोहन सिंह, डॉ. सर्वेश मिश्रा, डॉ. अरविंद कुमार, राजेश कुमार, मुकेश जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण चन्द्र यादव, रोहित, कृष्णनेश, सुनील यादव, महेंद्र यादव और पवन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।