नालासोपारा के कलंब बीच पर रील क्रिएटर कृष्णा विश्वकर्मा समुद्र में लापता, तलाश जारी |

Share:

नालासोपारा, 25 सितंबर।
रिपोर्टर – तृप्ति प्रमाण

नालासोपारा के कलंब बीच पर शुक्रवार दोपहर एक रील क्रिएटर के समुद्र में लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया। लापता युवक की पहचान कृष्णा विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से समुद्र में सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कृष्णा विश्वकर्मा शुक्रवार, 25 सितंबर को अपने रिश्तेदारों के साथ कलंब बीच पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे समुद्र में जाने के कुछ समय बाद वह कथित तौर पर गहरे पानी की ओर चले गए। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में पुलिस और प्रशासनिक टीमों को भी घटना की सूचना दी गई। संबंधित टीमों की मौजूदगी में समुद्र में खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा विश्वकर्मा नालासोपारा पूर्व के संतोष भुवन स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास गुरुकृपा अपार्टमेंट में रहते हैं।

फिलहाल कृष्णा विश्वकर्मा का कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश लगातार जारी है और प्रशासन की ओर से सर्च ऑपरेशन को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्टर – तृप्ति प्रमाण

Share: